Haryana Cheerag Scheme Admission 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए शिक्षा निदेशालय, हरियाणा (Directorate of Elementary Education) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान (CHEERAG) योजना के तहत प्रदेश के पात्र छात्र कक्षा 6वीं से 12वीं तक मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला ले सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का सपना पूरा करने में मदद करना है। अगर आप भी इस सत्र में अपने बच्चे का दाखिला करवाना चाहते हैं, तो 30 मार्च 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। DOWNLOAD FORM CLICK HERE
Haryana Cheerag Scheme 2026 मुख्य विवरण (Highlights)
| विवरण (Description) | जानकारी(Information) |
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री चिराग योजना (CHEERAG Scheme) |
| विभाग का नाम | प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा शैक्षणिक सत्र 2026-2027 |
| पात्र कक्षाएं | कक्षा 6 से कक्षा 12 |
| आवेदन की विधि ऑफलाइन | Offline Mode |
| आय सीमा | ₹8,00,000 (8 लाख) से कम |
| अंतिम तिथि | 30 मार्च 2026 |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-2027 |
Haryana Cheerag Scheme 2026 पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
आवेदन करने से पहले छात्र और अभिभावक नीचे दी गई पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें:
| स्थायी निवासी | सरकारी स्कूल का छात्र | आय सीमा (New Update) | ब्लॉक का नियम |
|---|---|---|---|
| आवेदक छात्र का हरियाणा का मूल निवासी (Domicile) होना अनिवार्य है। | छात्र सत्र 2025-26 में किसी सरकारी स्कूल में पढ़ रहा होना चाहिए। | परिवार की कुल वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। (यह जानकारी आपके PPP/फैमिली आईडी से मैच होनी चाहिए)। | छात्र केवल अपने ब्लॉक के ही उन्हीं प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले सकता है जिन्होंने इस योजना के तहत सीटों की घोषणा की है। |
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
Haryana Cheerag Scheme Admission का ऑफलाइन फॉर्म भरते समय आपको इन दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ लगानी होगी:
- Family ID (PPP)
- Aadhaar Card (छात्र और माता-पिता का)
- Haryana Domicile Certificate (मूल निवास प्रमाण पत्र)
- Income Certificate (सालाना आय का प्रमाण)
- Previous Class Marksheet (पिछली कक्षा की अंकतालिका)
- School Leaving Certificate (SLC) और SRN Number
- Passport Size Photograph (ताजा फोटो)
- Student Birth Certificate(जन्म प्रमाण पत्र)
Haryana Cheerag Scheme Admission 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? (Apply Process)
जैसा कि नोटिफिकेशन में बताया गया है, आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (schooleducationharyana.gov.in) से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, कक्षा, और स्कूल का नाम सही-सही भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करें।
- भरे हुए फॉर्म को अपने ब्लॉक के उस प्राइवेट स्कूल में जमा करें जहाँ आप दाखिला चाहते हैं।
NOTE:फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 है।
Haryana Cheerag Scheme Lottery Result 2026
यदि किसी प्राइवेट स्कूल में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो विभाग द्वारा लकी ड्रा (Lottery System) अपनाया जाएगा।
- ड्रॉ की तिथि: 01 अप्रैल 2026 से 05 अप्रैल 2026 के बीच।
- दाखिला: ड्रॉ में नाम आने के बाद अभिभावकों को स्कूल द्वारा सूचित किया जाएगा और 15 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अभिभावकों के लिए विशेष निर्देश:
आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके बच्चे का नाम सरकारी स्कूल के रिकॉर्ड में और परिवार पहचान पत्र (Family ID) में बिल्कुल एक जैसा हो। यदि नाम या जन्मतिथि में कोई अंतर पाया जाता है, तो प्राइवेट स्कूल द्वारा आवेदन रद्द किया जा सकता है। साथ ही, आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगाना न भूलें।
FAQ-अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1.Haryana Cheerag Scheme Admission 2026-27 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 है।
Q2.क्या, मैं ऑनलाइन फॉर्म भर सकता हूँ?
Ans: नहीं, चिराग योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। आपको फॉर्म स्कूल में ही जमा करना होगा।
Q3. क्या 1st से 5th क्लास के बच्चे पात्र हैं?
Ans: नहीं, इस सत्र (2026-27) के लिए दाखिले केवल कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए ही खुले हैं।
Haryana Happy Card yojana 2026 कैसे बनवाये पूरी जानकारी यहा क्लिक करे