Haryana Happy Card Yojana 2026 हरियाणा सरकार द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम है। इस योजना का लाभ कैसे उठाएं? अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आपके परिवार की आए ₹1,00,000 तक हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हरियाणा सरकार ने गरीब और अंत्योदय परिवारों के लिए Happy Card ( हरियाणा अंत्योदय परिवहन योजना) शुरूआत की हैं। इस योजना में 1 साल तक 1000 किलोमीटर तक फ्री सफ़र कर सकते है। आगे हम जानेंगे कि Haryana Happy Card Yojana के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें और कौन से डॉक्यूमेंट चाहिएं।
नोट:- ये योजना केवल हरियाणा सरकार की बसों में मान्य हैं।
Haryana Happy Card Yojana 2026 क्या हैं?
Haryana Happy Card Yojana 2026 हरियाणा सरकार ने इसमे स्लॉट की संख्या बढ़ा दी है । इस योजना का मुख्य उद्देश्य अंतोदय और ग़रीब परिवारों परिवहन में राहत देना हैं। इसका पूरा नाम हरियाणा अंत्योदय परिवहन योजना है। जिसे आम भाषा में Happy Card बोला जाता है। इस कार्ड के बनने के बाद परिवार का हर सदस्य 1000 किलोमीटर तक की यात्रा मुफ्त में कर सकता है। इसकी लिमिट 1 साल तक रहती है। 2026 में हरियाणा सरकार ने इसका दायरा और बढ़ा दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिले।
इसमें डिपो के द्वारा आपको E-card दिया जाएगा। जिसको कंडक्टर अपनी मशीन में स्वैप करेगा और किलोमीटर के हिसाब से आपका कार्ड बैलेंस कट जाएगा।इसको कुछ इस प्रकार समझते हैं मानो आपको 50 किलोमीटर की यात्रा करनी है तो स्वीप करने के बाद आपके E-card से 50 किलोमीटर 1000 किलोमीटर में से कम हो जाएंगे। और आपका बैलेंस बचेगा 950 किलोमीटर
Happy Card Yojana के लाभ?
| फ्री सफ़र | साल साल में 1000किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा |
| कार्ड सभी के लिए | परिवार के सभी सदस्यों का अपना कार्ड होगा |
| ई-टिकिट सिस्टम | यह एक स्मार्ट डिजिटल कार्ड है। इसको इस्तेमाल करना आसान है। |
| खर्चा | कार्ड बनवाने की फ़ीस ₹50-₹109 तक। (अनुमानित) |
Happy card पात्रता (eligibility)
अगर आप Happy Card Yojana 2026 योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होगी:
- आप हरियाणा के स्थाई निवासी होने चहिए।
- आपके परिवार की आय ₹1,00,000 लाख तक होनी चाहिए।
- आपके पास फैमिली आईडी (PPP) होना जरूरी है।
Haryana Happy Card Yojana 2026 Online Apply कैसे करें?
Step by step जाने कि ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें:
- सबसे पहले गूगल पर सर्च करें click here ebooking.hrtransport.gov.in
- होम पेज पर राईट साईड “Apply Happy Card ” पर क्लिक करे
- अपनी Family ID नंबर और Captcha code डालकर send OTP करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को Verify करें
- अब आप जिस सदस्य का कार्ड बनाना चाहते हैं उससे सिलेक्ट करें
- अपना मोबाइल नम्बर और आधार को verify करें
- फॉर्म सब्मिट करने के बाद जो refrenece number मिलेगा उससे संभाल कर रखें

Haryana Happy Card e-KYC 2026: स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
कार्ड अप्लाई करने के बाद या पुराना कार्ड रिन्यू करने के लिए e-KYC अनिवार्य है:
- आधिकारिक वेबसाइट ebooking.hrtransport.gov.in पर जाएं।
- ‘Happy Card e-KYC’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी फैमिली आईडी दर्ज करें और ओटीपी (OTP) से वेरीफाई करें।
- सदस्य का आधार नंबर डालें और आधार से लिंक मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
- सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद आपका स्टेटस ‘Verified’ दिखाई देगा।
Card मिलने का प्रॉसेस?
ऑनलाइन अप्लाई करने के 15 से 20 बाद आपको SMS मिल जाएगा। उसके बाद आप अपने नज़दीकी हरियाणा रोडवेज डिपो पर जाना होगा। वहां पर counter बनाएं गए है जहां से आप अपना Haapy Card प्राप्त कर सकतें हैं। कार्ड लेते जाते समय अपने साथ अपना Original Aadhar card और Family ID जरूर लेके जाएं ।
ज़रूरी दस्तावेज (Doucment)
- Family ID (PPP) बिना इसके अप्लाई नहीं हगा
- Aadhar Card (updated)- हर सदस्य के लिए ज़रूरी
- Mobile Number- OTP verify के लिए
महत्वपूर्ण सूचना: यदि आपकी इनकम फैमिली आईडी में ₹1 लाख से ऊपर है, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। अपनी इनकम ठीक करवाने के लिए हमारा Family ID Income Correction 2026 वाला लेख जरूर पढ़ें।
FAQ ( अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. Happy Card बनवाने में कितना समय लगता हैं?
Ans. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद 15 से 20 दिनों में कार्ड डिपो पर पहुंच जाता है।
Q2. क्या ये कार्ड प्राइवेट बसों में चलेगा?
Ans. नहीं, ये कार्ड सिर्फ हरियाणा रोडवेज की बसों में मान्य हैं।
Q3. क्या 1000 किलोमीटर के बाद पैसे लगेंगे?
Ans. हां, 1000 किलोमीटर की लिमिट समाप्त होने के बाद आपको नॉर्मल किराया देना होगा।