Atal Pension Yojana 2026 Big Update: सरकार पेंशन को ₹10000 तक की सोच रही

Atal Pension Yojana 2026 (APY): क्या आप भी अपने बुढ़ापे को सुरक्षित करना चाहते हैं? केंद्र सरकार की सबसे लोकप्रिय पेंशन योजना ‘अटल पेंशन योजना’ (APY) में 2026 के लिए कुछ महत्वपूर्ण अपडेट्स सामने आए हैं।

सरकार Atal Pension Yojana (APY) मे पेंशन राशि को ₹5000 से ₹10000 तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ये निर्णय सरकार बढ़ती हुई महंगाई और आम जन के बढ़ते हुए खर्च को देखते हुए लेने की सोच रही है। Atal Pension Yojana 2026 Big Update

Atal Pension Yojana 2026 (New Rules Update)

कुछ रुल्स जो आपको जानने बहुत ज़रूरी है:

  1. Income Tax Payers Rule: सरकार के नए नियमों के अनुसार, अब कोई भी व्यक्ति जो इनकम टैक्स (Income Tax) भरता है, वह अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा सकता। यह योजना अब केवल उन लोगों के लिए है जो टैक्स के दायरे से बाहर हैं।
  2. Digital Enrollment: अब आप बिना बैंक जाए ‘e-APY’ पोर्टल के माध्यम से आधार बेस्ड ओटीपी (OTP) का उपयोग करके घर बैठे खाता खोल सकते हैं।
  3. Auto-Debit Facility: अब आपकी सुविधा के अनुसार आप मासिक (Monthly), तिमाही (Quarterly) या छमाही (Half-yearly) निवेश का चुनाव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े- E Shram Card की पूरी जानकारी Update के साथ

APY Scheme में कितनी मिलेगी पेंशन?

इस योजना में पेंशन की राशि आपके द्वारा किए गए निवेश और आपकी उम्र पर निर्भर करती है।

उम्र (Age)पेंशन राशि (Monthly)निवेश की अवधिमासिक प्रीमियम (संभावित)
18 वर्ष₹500042 साल₹210
25 वर्ष₹500035 साल₹376
30 वर्ष₹500030 साल₹577
39 वर्ष₹500021 साल₹1318

अटल पेंशन योजना 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बैंक खाता: आवेदक के पास एक बचत खाता (Savings Account) होना चाहिए जो आधार से लिंक हो।
  • निवास: आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • टैक्स स्थिति: आवेदक आयकर दाता (Income Tax Payer) नहीं होना चाहिए।

Atal Pension Yojana 2026 (APY) Online Apply कैसे करें? [Step-by-Step]

अब APY रजिस्ट्रेशन करना और भी आसान हो गया है:

  1. सबसे पहले अपने बैंक की नेट बैंकिंग या e-APY (NPS Lite) पोर्टल पर जाएं।
  2. अपनी Family ID या Aadhar Card का विवरण दर्ज करें।
  3. अपना पसंदीदा पेंशन अमाउंट (₹1000, ₹2000, ₹3000, ₹4000 या ₹5000) चुनें।
  4. अपने बैंक खाते से ‘Auto-Debit’ की अनुमति दें।
  5. सबमिट करते ही आपका PRAN (Permanent Retirement Account Number) जनरेट हो जाएगा।

अटल पेंशन योजना के लाभ (Key Benefits)

  • Life-time Guarantee: लाभार्थी की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी/पति को समान पेंशन मिलती रहेगी।
  • Nominee Facility: दोनों की मृत्यु के बाद, पूरा जमा पैसा (Corpus) नॉमिनी को वापस मिल जाता है।
  • Tax Benefit: सेक्शन 80CCD के तहत निवेश पर टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Atal Pension Yojana 2026 उन सभी लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम निवेश में एक सुरक्षित भविष्य चाहते हैं। यदि आपकी उम्र 18-40 के बीच है, तो आज ही इस योजना से जुड़ें। सरकारी योजनाओं की हर पल की अपडेट के लिए Varta Factory को अपनी होम स्क्रीन पर ऐड करें।

Leave a comment